बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

Haldighati Tourism

हल्दीघाटी के नजदीकी घुमने वाले क्षेत्र निम्न है  |

सभी स्थानों की सही लोकेशन के लिए View larger Map पर क्लिक करें व गूगल मैप से रियल लोकेशन ट्रेस करें 

1. हल्दीघाटी दर्रा / मुख्य हल्दीघाटी 





स्थिति - हल्दीघाटी दर्रा  मुख्य हल्दीघाटी 
ये वही स्थान है जहाँ पर अकबर और महाराणा प्रताप की सेनाएं आमने सामने हुई थी इसी स्थान को हल्दीघाटी के नाम से जाना जाता है 




2.चेतक स्मारक / समाधि  


स्थिति - मुख्य हल्दीघाटी के पास 

यहाँ पर  महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक ने अंतिम साँस ली थी उसी याद में आज भी यह स्मारक है 



3.हल्दीघाटी संग्रहालय



स्थिति - मुख्य हल्दीघाटी के पास 
खुलने का समय  9:30AM–7:00PM
यह एक प्राइवेट संग्रहालय है जो यहाँ का मुख्य आकर्षक बिंदु है इसका वर्तमान  (मार्च 2018) शुल्क 100 रूपये है  | यह निजी संग्रहालय श्रीमान मोहन जी श्रीमाली (शिक्षक) द्वारा संचालित है | 
अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें  09928975040



4.शाही बाग 




स्थिति - मुख्य हल्दीघाटी के पास (नाथद्वारा/खमनोर की ओर)
यह प्रकृति की गोद में समाया हुआ बहुत ही सुन्दर गार्डन है यह स्थान हल्दीघाटी के पास ही स्थित है यह भारतीय पुरातत्व विभाग की देख रेख में है 

5.रक्त तलाई 


स्थिति - हल्दीघाटी से 3 किमी पहले बस स्टैंड खमनोर के पास 
खमनोर में स्थित यही वह स्थान है जहाँ पर प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध हुआ था | यह भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा सरंक्षित है यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नही है | दोनों सेनाओ ने हल्दीघाटी में जगह की कमी से यहाँ पर आकर युद्ध किया था एसा माना जाता है की युद्ध के कारण इस जगह में खून का कुंड भर गया था |  
6.हरिराय महाप्रभु जी की बैठक



स्थिति-रक्त्तालाई के पास हल्दीघाटी से 3 km 
यह स्थान श्रीनाथ जी नाथद्वारा का स्थान है जो रक्त तलाई के पास है 


7.मोलेला टेराकोटा आर्ट




स्थिति -हल्दीघाटी से 5 km रक्त्तालाई से 2 km 
यह टेराकोटा आर्ट के लिए प्रसिद्ध है जहाँ पर टेराकोटा की मूर्तियाँ बनती है | यहाँ पर लोग दूर-दूर से टेराकोटा की  मूर्तियाँ लेने के लिए आते है अधिक जानकारी  मोलेला टेराकोटा आर्ट  यहाँ से प्राप्त करें |

8.नाथद्वारा श्रीनाथजी जी


स्थिति -नाथद्वारा नेशनल हाइवे 8 पर हल्दीघाटी से 18 km 
Mangla     05:45am to 06:20am
Shringar  07:15am to 07:40am
Gwal        09:15am to 09:30am
Rajbhog  11:15am to 12:15pm
Uthapan  03:45pm to 04:05pm
Bhog        04:45pm to 05:00pm
Aarti        05:15pm to 06:00pm
Shayan 07:00pm to 07:45pm

यह प्रभु श्रीनाथ जी का मुख्य स्थान है प्रभु श्रीनाथ जी लाखों करोडो लोगो की आस्था का केंद्र है अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

9.द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली


स्थिति -राजसमन्द में स्थित एतिहासिक मंदिर (नाथद्वारा से 19 km हल्दीघाटी 35 km)
द्वारिकाधीश मदिंर कांकरोली में राजसमंद झील के किनारे पाल पर स्थित है ! यह मदिंर बहुत ही प्राचीन मदिंर है और वेष्णवजनों को  खास तौर पर प्रिय है ।अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

10.राजसमन्द झील


स्थिति -राजसमन्द में स्थित हल्दीघाटी से 35 द्वारकाधीश मन्दिर के पास 
प्रसिद्ध झील द्वारिकाधीश मदिंर के पास स्थित है नोचोकी पाल भी यहीं स्थित है 
11.कुम्भलगढ़ का किला


स्थिति -हल्दीघाटी से 51 km 
यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा किला है विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार भी इसी किले की है 

12.परशुराम महादेव जी व वेरो का मठ 
स्थिति - कुम्भलगढ़ के किले से 5 km व हल्दीघाटी से 55 km 
भगवान परशुराम महादेव जी का प्रसिद्ध  स्थान 
13.वाघेरी का नाका


स्थिति - हल्दीघाटी से 10 km 
 यह बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है जो बारिश होने पर ही  चालू होता है यहाँ पर जाने से पहले न्यूज़ पेपर से जानकारी प्राप्त करें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें